राजनीति विज्ञान से संबन्धित सामान्य परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तर
प्रश्न
1 :- भारत
का संविधान कब बनकर तैयार हुआ था ?
उत्तर
:- भारत
का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था |
प्रश्न
2 :- भारत
का संविधान सम्पूर्ण भारत में कब लागू किया गया था ?
उत्तर
:- भारत
का संविधान सम्पूर्ण भारत में 26 जनवरी , 1950 में लागू किया गया था |
प्रश्न
3 :- भारत
में पहली बार आपातकाल किस वर्ष लागू किया गया था ?
उत्तर
:- भारत
में पहली बार आपातकाल वर्ष 1962 में लागू किया गया था |
प्रश्न
4 :- भारत
के लोगों को कितने प्रकार की नागरिकता प्राप्त है ?
उत्तर
:- भारत
के लोगों को एकल नागरिकता प्राप्त है |
प्रश्न
5 :- भारत
के संविधान को कितने भागों में बांटा गया है ?
उत्तर
:- भारत
के संविधान को 22 भागों में बांटा गया है |
प्रश्न
6 :- भारत
की आजादी के समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था ?
उत्तर
:- भारत
की आजादी के समय कांग्रेस के अध्यक्ष जे.पी.कृपलानी थे |
प्रश्न
7 :-
भारतीय संविधान में मूल रूप से कितनी भाषाएँ थी ?
उत्तर
:- भारतीय
संविधान में मूल रूप से 14 भाषाएँ थी |
प्रश्न
8 :-
वर्तमान भारतीय संविधान में कितनी भाषाएँ है ?
उत्तर
:- वर्तमान
भारतीय संविधान में 22 भाषाएँ है |
प्रश्न
9 :-
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में अब तक कितनी बार संशोधन हो चुका है ?
उत्तर
:- भारतीय
संविधान की प्रस्तावना में अब तक एक बार संशोधन हुआ है |
प्रश्न
10 :-
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में संशोधन
किस वर्ष हुआ था ?
उत्तर
:- भारतीय
संविधान की प्रस्तावना में संशोधन 1976
में हुआ था |
प्रश्न
11 :-
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में क्या
संशोधन हुआ था ?
उत्तर
:- भारतीय
संविधान की प्रस्तावना में 42 वां संशोधन 1976 द्वारा “समाजवाद ,
पंथनिरपेक्षता , और अखंडता” को जोड़ा गया
था |
प्रश्न
12 :- भारतीय
संविधान की “संसदीय प्रणाली” पर किस देश की शासन प्रणाली का प्रभाव है ?
उत्तर
:- भारतीय
संविधान की “संसदीय प्रणाली” पर ब्रिटिश शासन प्रणाली का प्रभाव है |
प्रश्न
13 :-
भारतीय संविधान में “राज्य के नीति निर्देशक तत्वों” की प्रेरणा किस देश के
संविधान से मिली है ?
उत्तर
:- भारतीय
संविधान में “राज्य के नीति निर्देशक तत्वों” की प्रेरणा “आयरलैंड” के
संविधान से मिली है |
प्रश्न
14 :-
भारतीय संविधान की “संशोधन प्रक्रिया” किस देश के संविधान से प्रभावित है ?
उत्तर
:- भारतीय
संविधान की “संशोधन प्रक्रिया” दक्षिण अफ्रीका के संविधान से प्रभावित है |
प्रश्न
15 :-
भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार किस देश से लिए गए थे ?
उत्तर
:- भारतीय
संविधान में मौलिक अधिकार अमरीका से लिए गए थे |
प्रश्न
16 :- भारत
का 29 वां राज्य कौनसा है ?
उत्तर
:-भारत
का 29 वां राज्य तेलंगाना है |
प्रश्न
17 :-
भारतीय संविधान में पहला संविधान संशोधन किस वर्ष किया था ?
उत्तर
:- भारतीय
संविधान में पहला संविधान संशोधन वर्ष 1951 में किया था |
प्रश्न
18 :-
भारतीय संविधान में सरकार का चौथा स्तम्भ कौनसा है ?
उत्तर
:- भारतीय
संविधान में सरकार का चौथा स्तम्भ मीडिया को कहा जाता है |
प्रश्न
19 :- भारत
के सर्वप्रथम किस राज्य में व कब गैर -कांग्रेसी सरकार गठित हुई थी ?
उत्तर
:- भारत
में सर्वप्रथम केरल राज्य में व 1957 में ( नंबुदरीपाद के नेतृत्व
में साम्यवादी सरकार ) गैर -कांग्रेसी सरकार गठित हुई थी |
प्रश्न
20 :- भारतीय
संसद में कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका फ़ैसला कौन करता है
उत्तर
:- भारतीय
संसद में कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका फ़ैसला लोकसभा अध्यक्ष करता है |
प्रश्न
21 :-
भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी ?
उत्तर
:- भारतीय
संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी |
प्रश्न
22 :-
भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति की स्थापना कब की गई थी ?
उत्तर
:- भारतीय
संविधान सभा की प्रारूप समिति की स्थापना 29 अगस्त 1947 को हुई थी|
प्रश्न
23 :-
भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर
:- भारतीय
संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीम राव अंबेडकर थे ?
प्रश्न
24 :-
केबिनेट मिशन में कौन कौन सदस्य थे ?
उत्तर
:- केबिनेट
मिशन में – सर पैथिक लॉरेंस , स्टैफर्ड क्रिप्श , एलैक्जेंडर थे |
प्रश्न
25 :- “भारत
की जनता स्वयं अपने भविष्य का निर्माण करेंगी “ यह किसने कहा था ?
उत्तर
:- “भारत
की जनता स्वयं अपने भविष्य का निर्माण करेंगी “ यह महात्मा गाँधी ने कहा था |
प्रश्न
26 :-
भारतीय संविधान सभा के कितने सदस्यों ने अंतिम रूप से भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर
किए थे ?
उत्तर
:- भारतीय
संविधान सभा के 284 सदस्यों ने अंतिम रूप से भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर किए थे |
प्रश्न
27 :- भारत की
संघात्मक व्यवस्था को “अर्द्ध संघात्मक व्यवस्था” की संज्ञा किसने दी थी?
उत्तर
:- भारत की
संघात्मक व्यवस्था को अर्द्ध संघात्मक व्यवस्था की संज्ञा “के.सी.व्हियर” ने दी थी |
प्रश्न
28 :- भारत के
संविधान में संविधान संशोधन का प्रावधान किस अनुच्छेद में दिया गया है ?
उत्तर
:- भारत के
संविधान में संविधान संशोधन का प्रावधान अनुच्छेद – 368 में दिया गया है |
प्रश्न
29 :- भारत के
किस संविधान संशोधन के द्वारा मताधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई थी ?
उत्तर
:- भारत के
61 वां संविधान संशोधन 1989 के द्वारा मताधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की
गई थी |
प्रश्न
30 :- जनता के
अधिकारों की बात सबसे पहले किस देश के संविधान में की गई थी ?
उत्तर
:- जनता
के अधिकारों की बात सबसे पहले अमरीका के संविधान में की गई थी |
प्रश्न
31 :- भारतीय
संविधान के किस अनुच्छेद में लोक कल्याणकारी
राज्य की अवधारणा का प्रतिपादन किया गया है ?
उत्तर
:- भारतीय
संविधान के अनुच्छेद – 38 में “लोक कल्याणकारी राज्य” की अवधारणा का प्रतिपादन किया
गया है ?
प्रश्न
32 :- भारत में
सर्व प्रथम भाषा के आधार पर किस राज्य की स्थापना हुई थी ?
उत्तर
:- भारत में
सर्व प्रथम भाषा के आधार पर आंध्रप्रदेश राज्य की स्थापना 1953 में हुई थी |
Thanks sir
ReplyDeleteआपका आभार .....
ReplyDeleteVery helpful martirals
ReplyDeleteथैंक्स
ReplyDeleteVery usefull for us
ReplyDeleteThanks
ReplyDelete