सभी मित्रों को नमस्कार , मित्रों यह वेब साइट कक्षा-X,XI,XII,B.A.,M.A.और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए है| मेरा मकसद हिन्दी माध्यम से सरल,सटीक सामग्री व विभिन्न विषयों के नोट्स,प्रश्नोत्तर,परीक्षा रणनीति,G.K.,करंट अफेयर्स ,आदि नि:शुल्क आप तक पहुंचाना और तैयारी में मदद करना |

राजनीति विज्ञान नोट्स GK,political science notes hindi for competitive exams राजनीति विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न


राजनीति विज्ञान से संबन्धित सामान्य परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1 :- भारत का संविधान कब बनकर तैयार हुआ था ?

उत्तर :- भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था |

प्रश्न 2 :- भारत का संविधान सम्पूर्ण भारत में कब लागू किया गया था ?

उत्तर :- भारत का संविधान सम्पूर्ण भारत में 26 जनवरी , 1950 में लागू किया गया था |

प्रश्न 3 :- भारत में पहली बार आपातकाल किस वर्ष लागू किया गया था ?

उत्तर :- भारत में पहली बार आपातकाल वर्ष 1962 में लागू किया गया था |

प्रश्न 4 :- भारत के लोगों को कितने प्रकार की नागरिकता प्राप्त है ?

उत्तर :- भारत के लोगों को एकल नागरिकता प्राप्त है |

प्रश्न 5 :- भारत के संविधान को कितने भागों में बांटा गया है ?

उत्तर :- भारत के संविधान को 22 भागों में बांटा गया है |

प्रश्न 6 :- भारत की आजादी के समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था ?

उत्तर :- भारत की आजादी के समय कांग्रेस के अध्यक्ष जे.पी.कृपलानी थे |

प्रश्न 7 :- भारतीय संविधान में मूल रूप से कितनी भाषाएँ थी ?

उत्तर :- भारतीय संविधान में मूल रूप से 14 भाषाएँ थी |

प्रश्न 8 :- वर्तमान भारतीय संविधान में कितनी भाषाएँ है ?

उत्तर :- वर्तमान भारतीय संविधान में 22 भाषाएँ है |

प्रश्न 9 :- भारतीय संविधान की प्रस्तावना में अब तक कितनी बार संशोधन हो चुका है ?

उत्तर :- भारतीय संविधान की प्रस्तावना में अब तक एक बार संशोधन हुआ है |

प्रश्न 10 :- भारतीय संविधान की प्रस्तावना में  संशोधन किस वर्ष हुआ था ?

उत्तर :- भारतीय संविधान की प्रस्तावना में  संशोधन 1976 में हुआ था |

प्रश्न 11 :- भारतीय संविधान की प्रस्तावना में  क्या संशोधन हुआ था ?

उत्तर :- भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 42 वां संशोधन 1976 द्वारा  “समाजवाद , पंथनिरपेक्षता , और अखंडता” को जोड़ा गया था | 

प्रश्न 12 :- भारतीय संविधान की “संसदीय प्रणाली” पर किस देश की शासन प्रणाली का प्रभाव है ?

उत्तर :- भारतीय संविधान की “संसदीय प्रणाली” पर ब्रिटिश शासन प्रणाली का प्रभाव है |

प्रश्न 13 :- भारतीय संविधान में “राज्य के नीति निर्देशक तत्वों” की प्रेरणा किस देश के संविधान से मिली है ?

उत्तर :- भारतीय संविधान में “राज्य के नीति निर्देशक तत्वों” की प्रेरणा “आयरलैंड” के संविधान से मिली है |

प्रश्न 14 :- भारतीय संविधान की “संशोधन प्रक्रिया” किस देश के संविधान से प्रभावित है ?

उत्तर :- भारतीय संविधान की “संशोधन प्रक्रिया” दक्षिण अफ्रीका के संविधान से प्रभावित है |

प्रश्न 15 :- भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार किस देश से लिए गए थे ?

उत्तर :- भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार अमरीका से लिए गए थे |

प्रश्न 16 :- भारत का 29 वां राज्य कौनसा है ?

उत्तर :-भारत का 29 वां राज्य तेलंगाना है |

प्रश्न 17 :- भारतीय संविधान में पहला संविधान संशोधन किस वर्ष किया था ?

उत्तर :- भारतीय संविधान में पहला संविधान संशोधन वर्ष 1951 में किया था |

प्रश्न 18 :- भारतीय संविधान में सरकार का चौथा स्तम्भ कौनसा है ?

उत्तर :- भारतीय संविधान में सरकार का चौथा स्तम्भ मीडिया को कहा जाता है |

प्रश्न 19 :- भारत के सर्वप्रथम किस राज्य में व कब गैर -कांग्रेसी सरकार गठित हुई थी ?

उत्तर :- भारत में सर्वप्रथम केरल राज्य में व 1957 में ( नंबुदरीपाद के नेतृत्व में साम्यवादी सरकार ) गैर -कांग्रेसी सरकार गठित हुई थी |

प्रश्न 20 :- भारतीय संसद में कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका फ़ैसला कौन करता है

उत्तर :- भारतीय संसद में कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका फ़ैसला लोकसभा अध्यक्ष करता है |

प्रश्न 21 :- भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी ?

उत्तर :- भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी |

प्रश्न 22 :- भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति की स्थापना कब की गई थी ?

उत्तर :- भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति की स्थापना 29 अगस्त 1947 को हुई थी|

प्रश्न 23 :- भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर :- भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीम राव अंबेडकर थे ?

प्रश्न 24 :- केबिनेट मिशन में कौन कौन सदस्य थे ?

उत्तर :- केबिनेट मिशन में – सर पैथिक लॉरेंस , स्टैफर्ड क्रिप्श , एलैक्जेंडर थे |

प्रश्न 25 :- “भारत की जनता स्वयं अपने भविष्य का निर्माण करेंगी “ यह किसने कहा था ?

उत्तर :- “भारत की जनता स्वयं अपने भविष्य का निर्माण करेंगी “ यह महात्मा गाँधी ने  कहा था |
प्रश्न 26 :- भारतीय संविधान सभा के कितने सदस्यों ने अंतिम रूप से भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर किए थे ?

उत्तर :- भारतीय संविधान सभा के 284 सदस्यों ने अंतिम रूप से भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर किए थे |

प्रश्न 27 :- भारत की संघात्मक व्यवस्था को “अर्द्ध संघात्मक व्यवस्था” की संज्ञा किसने दी थी?

उत्तर :- भारत की संघात्मक व्यवस्था को अर्द्ध संघात्मक व्यवस्था की संज्ञा “के.सी.व्हियर” ने  दी थी |

प्रश्न 28 :- भारत के संविधान में संविधान संशोधन का प्रावधान किस अनुच्छेद में दिया गया है ?

उत्तर :- भारत के संविधान में संविधान संशोधन का प्रावधान अनुच्छेद – 368  में दिया गया है |

प्रश्न 29 :- भारत के किस संविधान संशोधन के द्वारा मताधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई थी ?

उत्तर :- भारत के 61 वां संविधान संशोधन 1989 के द्वारा मताधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई थी |

प्रश्न 30 :- जनता के अधिकारों की बात सबसे पहले किस देश के संविधान में की गई थी ?

उत्तर :- जनता के अधिकारों की बात सबसे पहले अमरीका के संविधान में की गई थी |

प्रश्न 31 :- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में  लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा का प्रतिपादन किया गया है ?

उत्तर :- भारतीय संविधान के अनुच्छेद – 38 में “लोक कल्याणकारी राज्य” की अवधारणा का प्रतिपादन किया गया है ?

प्रश्न 32 :- भारत में सर्व प्रथम भाषा के आधार पर किस राज्य की स्थापना हुई थी ?

उत्तर :- भारत में सर्व प्रथम भाषा के आधार पर आंध्रप्रदेश राज्य की स्थापना 1953 में हुई थी |

Share:

6 comments: