सभी मित्रों को नमस्कार , मित्रों यह वेब साइट कक्षा-X,XI,XII,B.A.,M.A.और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए है| मेरा मकसद हिन्दी माध्यम से सरल,सटीक सामग्री व विभिन्न विषयों के नोट्स,प्रश्नोत्तर,परीक्षा रणनीति,G.K.,करंट अफेयर्स ,आदि नि:शुल्क आप तक पहुंचाना और तैयारी में मदद करना |

भारतीय संविधान सभा Constituent Assembly of India, political science notes hindi for competitive exams से संबंधित परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण बिन्दु



भारतीय संविधान सभा Constituent Assembly of India


  1. 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को सम्पूर्ण भारत में लागू कर दिया था | इस संविधान का निर्माण एक संविधान सभा द्वारा किया गया था |
  2. “संविधान” मुख्य रूप से उन सिद्धांतों व नियमों के समूह को कहा जाता है जिनके अनुरूप ही किसी देश का शासन चलाया जाता है |
  3. भारतीय संविधान सभा के दर्शन 1895 के “स्वराज्य विधेयक " में होता है जिसे बल गंगाधर के निर्देशन में तैयार किया था |
  4. भारतीय संविधान निर्माण के लिए भारतीय संविधान सभा के विचारों का औपचारिक रूप से प्रतिपादन “मानवेन्द्र नाथ रॉय” द्वारा किया गया था |
  5. भारत का संविधान बनाने के लिए भारतीय संविधान सभा के गठन की मांग सर्वप्रथम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 1934 में उठाई गई थी | 1936 में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारतीय संविधान सभा की मांग को मूर्त रूप फैजपुर अधिवेशन में संकल्प पारित किया कि “ भारतीय केवल ऐसे सांविधानिक ढांचे को मान्यता दे सकते है जिसका निर्माण वे स्वयं कर सके |” 
  6. ब्रिटिश सरकार द्वारा 1940 में अगस्त प्रस्ताव में पहली बार परोक्ष रूप से स्वीकार किया कि “ भारतीयों को अपना संविधान स्वयं बनाने का अधिकार है | 1942 को क्रिप्स योजना में इसको पुनः स्वीकार किया गया था |
  7. 1946 में कैबिनेट मिशन योजना द्वारा भारतीय संविधान सभा के प्रस्ताव को अंतत स्वीकार कर लिया गया और इसे व्यावहारिक रूप दिया गया |
  8. कैबिनेट मिशन योजना द्वारा भारतीय संविधान सभा के गठन के संबंध में निम्नलिखित प्रस्ताव किए – ( 1 ) 10 लाख की जनसंख्या पर 1 सदस्य का चुना होगा | ( 2 ) प्रान्तों के स्थानों का आवंटन सामान्य,मुस्लिम,सिक्ख के आधार पर होगा | ( 3 ) देशी रियासतों के सदस्य भी संविधान सभा में शामिल होंगे | ( 4 ) प्रांतो के लिए अलग संविधान का निर्माण होगा  भारतीय संविधान बनाने के लिए भारतीय संविधान सभा ने 13 समितियों का गठन किया था | 
  9.  डॉ. के एम मुंशी ने नेहरू द्वारा प्रस्तुत उद्देश्य प्रस्ताव को “स्वतंत्र गणराज्य की जन्म कुंडली “ की संज्ञा दी थी |
  10. भारतीय संविधान सभा द्वारा 22 जुलाई 1947 को देश का राष्ट्रीय झण्डा बनाया गया था |
  11.   9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक में “हैदराबाद रियासत” ने भाग नहीं लिया था | डॉ . बी एन राव को भारतीय संविधान सभा के “संवैधानिक सलाहकार” बनाया गया था |
  12. कैबिनेट मिशन योजना के तहत भारतीय संविधान सभा में 389 सदस्यों की व्यवस्था की गई थी | इसमे 292 ब्रिटिश प्रान्तों के प्रतिनिधि , 4 कमिश्नरी क्षेत्रों के प्रतिनिधि , 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि होंगे |
  13. कैबिनेट मिशन योजना के तहत जुलाई 1946 मे 296 स्थानों पर चुनाव हुए जिसमे कांग्रेस को 208 स्थानों पर जीत मिली 73 पर मुस्लिम लीग को जीत मिली थी | 
  14.  3 जून 1947 की “माउण्टबेटन  योजना” अनुसार देश के विभाजन के बाद संविधान सभा की सदस्य संख्या 324 रह गई थी, जिसमे 235 स्थान प्रान्तों और 89 स्थान राज्यों के लिए आरक्षित थे |
  15. भारतीय संविधान सभा की “प्रारूप समिति” की स्थापना 29 अगस्त 1947 को की गई थी | इस समिति में कुल सात सदस्य थे | डॉ.भीम राव अंबेडकर को प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया था | इन्हे “भारतीय संविधान का पिता” भी कहा जाता है | बाकी 6 सदस्य – (1) एन गोपालस्वमी आयंगर ( 2 ) अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर (3 ) कन्हैया माणिकलाल मुंशी    ( 4 ) सैयद मोहम्म्द सदुल्ला (5 ) एन माघव राव ( बी एल मितल के स्थान पर ) (6) डी. पी . खेतान (इनकी मृत्यु के बाद टी टी कृष्णामाचारी बने )
  16. भारतीय संविधान को बनने में 2 वर्ष , 11 माह , 18 दिन और 2 घंटे का समय लगा था |
  17. 24 मार्च 1946 को कैबिनेट मिशन भारत आया ,जिसमें तीन सदस्य थे – सर पैथिक लारेंस, सर स्टेफ़र्ड क्रिप्स, ए.वी. एलैक्जेंडर (महिला ) |
  18. भारतीय संविधान सभा के गठन की प्रक्रिया में प्रत्येक प्रांत के स्थानो को जनसंख्या के अनुसार तीन समुदायों में विभाजित किया था – (1) सामान्य (2) मुस्लिम (3) सिक्ख
  19. प्रारूप समिति के प्रारूप पर पहला वाचन 04 नवंबर 1948 से 9 नवंबर 1948 तक चला था | दूसरा वाचन 15 नवंबर 1948 से 17 अक्टूबर 1949 तक चला था | तीसरा वाचन 17 नवंबर 1949 से 26 नवंबर 1949 तक चला | 26 जनवरी 1950 को संविधान सभा को अन्तरिम संसद में परिवर्तित कर दिया |
  20. 9 दिसंबर 1946 को भारतीय संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष “सच्चिदानन्द सिन्हा “को बनाया गया था | जबकि भारतीय संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष 11 दिसंबर 1946 को डॉ . राजेन्द्र प्रसाद को बनाया गया था |
  21. 13 दिसंबर 1946 को उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे भारतीय संविधान सभा के सदस्यों ने 22 जनवरी 1947 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर लिया |
  22. भारतीय संविधान सभा की महत्वपूर्ण समितियाँ और अध्यक्ष :-
  23. संघ संविधान समिति (15 सदस्यीय ) - पंडित जवाहर लाल नेहरू
  24. प्रांतीय संविधान समिति (25सदस्यीय ) - सरदार वल्लब भाई पटेल
  25. कार्य संचालन समिति (3 सदस्यीय ) - के.एम.मुंशी
  26. प्रारूप समिति(7 सदस्यीय ) - डॉ . भीमराव अंबेडकर
  27. झण्डा समिति ( स्थाई ) - जे . बी. कृपलानी
  28. नियम समिति - डॉ . राजेन्द्र प्रसाद
  29. संघ शक्ति समिति(9 सदस्यीय ) -पंडित जवाहर लाल नेहरू
  30. राज्य समिति - पंडित जवाहर लाल नेहरू
  31. परामर्श समिति - सरदार वल्लब भाई पटेल
  32. सर्वोच्च न्यायालय समिति - एस वारदाचारियार
  33. मूल अधिकार समिति (उप समिति ) -  जे . बी. कृपलानी
  34. अल्पसंख्यक समिति - एच सी मुखर्जी
  35. मूल अधिकार और अल्पसंख्यक समिति ( 54 सदस्यीय ) - सरदार वल्लब भाई पटेल
  36. प्रारूप संविधान का परीक्षण करने वाली समिति - अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर

  • वयस्क मताधिकार के आधार पर भारतीय संविधान सभा के गठन की मांग "पंडित जवाहर लाल नेहरू" ने की थी |
  • भारतीय संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव जनता द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से चुने प्रतिनिधियों द्वारा किया गया था |
  • भारतीय संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी 1950 को सम्पन्न हुई थी |
  • भारतीय संविधान सभा पर अंतिम रूप से 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे |
  • भारतीय संविधान की प्रस्तावना मे हमारे देश का नाम “ भारत व इंडिया “ है |
  • भारतीय संविधान में मूल रूप से 395 अनुच्छेद 8 अनुसूचियाँ , और 22 भागों ने विभाजित था |
  • वर्तमान में भारतीय संविधान में 460 से ज्यादा अनुच्छेद , 12 अनुसूचियाँ  है |
  • 26 नवंबर को “भारत का संविधान दिवस “ घोषित किया गया है |
  • 26 जनवरी को “गणतन्त्र दिवस” के रूप मे मनाया जाता है | 
  • भारतीय संविधान सभा में कुल 15 महिलाएँ चुनी गई थी – (1) अम्मू स्वामीनाथन ( 2 ) दक्षायनी वेलायुधन  ( 3) दुर्गा बाई ( 4 ) हंसा मेहता (5 ) मालती चौधरी (6) सुचेता कृपलानी (7) विजय लक्ष्मी पंडित (8) पूर्णिमा बनर्जी (9) कमला चौधरी         (10) राजकुमारी अमृता कौर (11) सरोजनी नायडू (12) लीला राय (13) बेगम ऐजाज रसूल (14) रेणुका रे (15) एनी मसकैरिनी


Share:

1 comment: