अध्याय 4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र : महत्वपूर्ण
प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1 :- चीन
ने “ओपन डोर “ ( खुले द्वार या मुक्त द्वार ) की नीति कब व किसने चलायी थी ?
उत्तर :- चीन ने
मुक्त द्वार की नीति 1978 में “श्याओपेंग “ ने अपनायी थी |
प्रश्न 2 :-
यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन की स्थापना कब व किसके प्रभाव से हुई थी ?
उत्तर :- यूरोपीय
आर्थिक सहयोग संगठन की स्थापना 1948 में मार्शल योजना के प्रभाव से हुई थी |
प्रश्न 3 :-
यूरोपीय संघ के गठन के लिए मास्ट्रीस्ट संधि पर कब हस्ताक्षर हुए थे ?
उत्तर :- यूरोपीय
संघ के गठन के लिए मास्ट्रीस्ट संधि पर 1992 हस्ताक्षर हुए थे |
प्रश्न 4 :-
यूरोपीय बाजार का गठन कब हुआ था ?
उत्तर :- यूरोपीय
बाजार का गठन 1993 में हुआ था |
प्रश्न 5 :-
यूरोपीय संघ के 12 देशों द्वारा नई यूरोपीय मुद्रा को अपनाया गया था ?
उत्तर :- यूरोपीय
संघ के 12 देशों द्वारा नई यूरोपीय मुद्रा “यूरो” को 2002 में अपनाया गया था |
प्रश्न 6 :-
यूरोपीय संघ का झण्डा किस तरह का बना हुआ है ?
उत्तर :- यूरोपीय
संघ के झंडे में 12 गोलाकार सितारे है,जो की सोने के
रंग के है| यह झण्डा यूरोप के लोगों की पारंपरिक रूप से “एकता,पूर्णता,और
समग्रता” का प्रतीक है |
प्रश्न 7 :-
यूरोपीय संघ के कौनसे दो सदस्य देश जो की संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के
स्थायी सदस्य है ?
उत्तर :- यूरोपीय
संघ के दो सदस्य देश – फ्रांस और ब्रिटेन संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के
स्थायी सदस्य है| लेकिन ब्रिटेन अब यूरोपीय संघ से बाहर हो चुका है |
प्रश्न 8 :- सेज
(SEZ) का विस्तृत रूप क्या है ?
उत्तर :- सेज का
विस्तृत रूप “विशेष आर्थिक क्षेत्र “ ( स्पेशल इकोनोमिक जोन ) है |
इस प्रकार के क्षेत्र में देश के बाकी भागों से व्यापार के लिए अलग कानून या नियम
होते है |
प्रश्न 9 :-
आसियान ( ASEAN) का पूर्ण रूप क्या है व इसकी स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर :- आसियान
( ASEAN) का पूर्ण रूप “
दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संघ “ है व इसकी स्थापना थाइलैंड की राजधानी
बैंकाक में 8 अगस्त1967 में हुई थी |
प्रश्न 10 :-
आसियान ( ASEAN) का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर :- आसियान
( ASEAN) का मुख्य उद्देश्य आर्थिक विकास तेज करना और इसके
माध्यम से सामाजिक,सांस्कृतिक विकास को हासिल करना है |
प्रश्न 10 :-
वर्तमान में आसियान ( ASEAN) संगठन में कितने सदस्य राष्ट्र है ?
उत्तर :- वर्तमान
में आसियान ( ASEAN) संगठन में 10 सदस्य राष्ट्र है ?
प्रश्न 11 :-
आसियान ( ASEAN) संगठन में मूल रूप से कितने सदस्य राष्ट्र थे ?
उत्तर :- आसियान
( ASEAN) संगठन में मूल रूप से 5 सदस्य राष्ट्र संस्थापक देश
-इन्डोनेशिया , मलेशिया , फिलीपींस ,सिंगापुर थाइलैंड थे |
अन्य 5 देश है – ब्रूनेई, वियतनाम,लाओस , म्यांमार, कंबोडिया |
प्रश्न 12 :-
आसियान शैली क्या है ?
उत्तर :- आसियान
शैली से तात्पर्य आसियान के सदस्य देशों में आपसी अनौपचारिक,टकराव-रहित
,और सहयोगात्मक मेल-मिलाप का होना आसियान शैली कहलाती है |
प्रश्न 13 :-
आसियान का झण्डा किस तरह का है ?
उत्तर :- आसियान
के झण्डे में धान की 10 बालियाँ है जो की इस संगठन के देशों को इंगित करती है और
आपसी एकता , मित्रता को दर्शाती है |
प्रश्न 14 :-
भारत द्वारा “ पूर्व की और चलो “ की नीति कब अपनायी थी ?
उत्तर :- भारत
द्वारा “ पूर्व की और चलो “ की नीति 1991 में अपनायी थी | ( इस नीति से
आसियान , चीन , जापान , दक्षिण कोरिया ) आदि के साथ आर्थिक सम्बन्धों में
बढ़ोतरी हुई थी |
प्रश्न 13 :-
आसियान शैली के दो उद्देश्य बताइए ?
उत्तर :- आसियान
शैली के दो उद्देश्य – (1) आर्थिक विकास में तेजी लाना तथा सामाजिक,सांस्कृतिक
विकास की बढ़ोतरी करना | (2) क्षेत्रीय शांति और स्थायित्व को बढ़ावा देना |
प्रश्न 14 :-
आसियान भारत का पहला शिखर सम्मेलन कब हुआ था ?
उत्तर :- आसियान
भारत का पहला शिखर सम्मेलन 2002 में हुआ
था |
प्रश्न 15 :-
आसियान संगठन का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर :- आसियान
संगठन का मुख्य उद्देश्य व लक्ष्य को निम्न लिखित बिन्दुओं में देखा जा सकता है –
I. सदस्य
देशों के मध्य आर्थिक,सामाजिक,सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देना |
II. पारस्परिक
सम्बन्धों को बढ़ावा देना |
III. आसियान
देशो के मध्य प्रशिक्षण,अनुसंधान,तकनीक,आदि क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ाना |
IV.कृषि,उढ़ीग,व्यापार
आदि क्षेत्रों में आपसी मजबूती प्रदान करना |
Vक्षेत्रीय
और अंतर्राष्ट्रीय स्तरपर शांति ,सहयोग,सौहर्द्ध को बढ़ावा देना |
प्रश्न 16 :-
आसियान–भारत संबंध कब से हुए थे ?
उत्तर :- आसियान-
भारत संबंध 1992 से क्षेत्रीय वार्ता भागीदार के रूप में संबंध शुरू हुए थे |
प्रश्न 17 :-
भारत के किस गणतन्त्र दिवस पर सभी 10 आसियान देशों को मुख्य अतिथि बनाया गया था ?
उत्तर :- पहली
बार 10 आसियान देशों को 26 जनवरी 2018 को मुख्य अतिथि बनाया गया था |
प्रश्न
18 :- आसियान–भारत शिखर सम्मेलन 2018 की मुख्य थीम क्या थी ?
उत्तर :- आसियान–भारत
शिखर सम्मेलन 2018 की मुख्य थीम “ साझा मूल्य,सामान्य
लक्ष्य “थी |
Very helpful martials
ReplyDeleteधन्यवाद
Delete