सभी मित्रों को नमस्कार , मित्रों यह वेब साइट कक्षा-X,XI,XII,B.A.,M.A.और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए है| मेरा मकसद हिन्दी माध्यम से सरल,सटीक सामग्री व विभिन्न विषयों के नोट्स,प्रश्नोत्तर,परीक्षा रणनीति,G.K.,करंट अफेयर्स ,आदि नि:शुल्क आप तक पहुंचाना और तैयारी में मदद करना |

राजनीति विज्ञान कक्षा 12 के नोट्स 2018 NCERT book Solutions अध्याय - 4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र - परीक्षा उपयोगी प्र्श्नोत्तर



अध्याय 4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र : महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


प्रश्न 1 :- चीन ने “ओपन डोर “ ( खुले द्वार या मुक्त द्वार ) की नीति कब व किसने चलायी थी ?

उत्तर :- चीन ने मुक्त द्वार की नीति 1978 में “श्याओपेंग “ ने अपनायी थी |

प्रश्न 2 :- यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन की स्थापना कब व किसके प्रभाव से हुई थी ?

उत्तर :- यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन की स्थापना 1948 में मार्शल योजना के प्रभाव से हुई थी |

प्रश्न 3 :- यूरोपीय संघ के गठन के लिए मास्ट्रीस्ट संधि पर कब हस्ताक्षर हुए थे ?

उत्तर :- यूरोपीय संघ के गठन के लिए मास्ट्रीस्ट संधि पर 1992 हस्ताक्षर हुए थे |

प्रश्न 4 :- यूरोपीय बाजार का गठन कब हुआ था ?

उत्तर :- यूरोपीय बाजार का गठन 1993 में हुआ था |

प्रश्न 5 :- यूरोपीय संघ के 12 देशों द्वारा नई यूरोपीय मुद्रा को अपनाया गया था ?

उत्तर :- यूरोपीय संघ के 12 देशों द्वारा नई यूरोपीय मुद्रा “यूरो” को 2002 में अपनाया गया था |

प्रश्न 6 :- यूरोपीय संघ का झण्डा किस तरह का बना हुआ है ?

उत्तर :- यूरोपीय संघ के झंडे में 12 गोलाकार सितारे है,जो की सोने के रंग के है| यह झण्डा यूरोप के लोगों की पारंपरिक रूप से “एकता,पूर्णता,और समग्रता” का प्रतीक है |

प्रश्न 7 :- यूरोपीय संघ के कौनसे दो सदस्य देश जो की संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य है ?

उत्तर :- यूरोपीय संघ के दो सदस्य देश – फ्रांस और ब्रिटेन संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य है| लेकिन ब्रिटेन अब यूरोपीय संघ से बाहर हो चुका है |

प्रश्न 8 :- सेज (SEZ) का विस्तृत रूप क्या है ?

उत्तर :- सेज का विस्तृत रूप “विशेष आर्थिक क्षेत्र “ ( स्पेशल इकोनोमिक जोन ) है | इस प्रकार के क्षेत्र में देश के बाकी भागों से व्यापार के लिए अलग कानून या नियम होते है |

प्रश्न 9 :- आसियान ( ASEAN) का पूर्ण रूप क्या है व इसकी स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर :- आसियान ( ASEAN) का पूर्ण रूप दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संघ “ है व इसकी स्थापना थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में 8 अगस्त1967 में हुई थी |

प्रश्न 10 :- आसियान ( ASEAN) का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

उत्तर :- आसियान ( ASEAN) का मुख्य उद्देश्य आर्थिक विकास तेज करना और इसके माध्यम से सामाजिक,सांस्कृतिक विकास को हासिल करना है |

प्रश्न 10 :- वर्तमान में आसियान ( ASEAN) संगठन में कितने सदस्य राष्ट्र है ?

उत्तर :- वर्तमान में आसियान ( ASEAN) संगठन में 10 सदस्य राष्ट्र है ?

प्रश्न 11 :- आसियान ( ASEAN) संगठन में मूल रूप से कितने सदस्य राष्ट्र थे ?

उत्तर :- आसियान ( ASEAN) संगठन में मूल रूप से 5 सदस्य राष्ट्र संस्थापक देश -इन्डोनेशिया , मलेशिया , फिलीपींस ,सिंगापुर  थाइलैंड थे | अन्य 5 देश है – ब्रूनेई, वियतनाम,लाओस , म्यांमार, कंबोडिया |

प्रश्न 12 :- आसियान शैली क्या है ?

उत्तर :- आसियान शैली से तात्पर्य आसियान के सदस्य देशों में आपसी अनौपचारिक,टकराव-रहित ,और सहयोगात्मक मेल-मिलाप का होना आसियान शैली कहलाती है |

प्रश्न 13 :- आसियान का झण्डा किस तरह का है ?

उत्तर :- आसियान के झण्डे में धान की 10 बालियाँ है जो की इस संगठन के देशों को इंगित करती है और आपसी एकता , मित्रता को दर्शाती है |

प्रश्न 14 :- भारत द्वारा “ पूर्व की और चलो “ की नीति कब अपनायी थी ?

उत्तर :- भारत द्वारा “ पूर्व की और चलो “ की नीति 1991 में अपनायी  थी | ( इस नीति से आसियान , चीन , जापान , दक्षिण कोरिया ) आदि के साथ आर्थिक सम्बन्धों में बढ़ोतरी हुई थी |

प्रश्न 13 :- आसियान शैली के दो उद्देश्य बताइए ?

उत्तर :- आसियान शैली के दो उद्देश्य – (1) आर्थिक विकास में तेजी लाना तथा सामाजिक,सांस्कृतिक विकास की बढ़ोतरी करना | (2) क्षेत्रीय शांति और स्थायित्व को बढ़ावा देना |

प्रश्न 14 :- आसियान भारत का पहला शिखर सम्मेलन कब हुआ था ?

उत्तर :- आसियान भारत का पहला शिखर सम्मेलन 2002 में  हुआ था |

प्रश्न 15 :- आसियान संगठन का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

उत्तर :- आसियान संगठन का मुख्य उद्देश्य व लक्ष्य को निम्न लिखित बिन्दुओं में देखा जा सकता है –
            I. सदस्य देशों के मध्य आर्थिक,सामाजिक,सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देना |
           II. पारस्परिक सम्बन्धों को बढ़ावा देना |
          III. आसियान देशो के मध्य प्रशिक्षण,अनुसंधान,तकनीक,आदि क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ाना |
          IV.कृषि,उढ़ीग,व्यापार आदि क्षेत्रों में आपसी मजबूती प्रदान करना |
           Vक्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तरपर शांति ,सहयोग,सौहर्द्ध को बढ़ावा देना |

प्रश्न 16 :- आसियान–भारत संबंध कब से हुए थे ?

उत्तर :- आसियान- भारत संबंध 1992 से क्षेत्रीय वार्ता भागीदार के रूप में संबंध शुरू हुए थे |

प्रश्न 17 :- भारत के किस गणतन्त्र दिवस पर सभी 10 आसियान देशों को मुख्य अतिथि बनाया गया था ?

उत्तर :- पहली बार 10 आसियान देशों को 26 जनवरी 2018 को मुख्य अतिथि बनाया गया था |

 प्रश्न 18 :- आसियान–भारत शिखर सम्मेलन 2018 की मुख्य थीम क्या थी ?

उत्तर :- आसियान–भारत शिखर सम्मेलन 2018 की मुख्य थीम “ साझा मूल्य,सामान्य लक्ष्य “थी |

Share:

2 comments: