सभी मित्रों को नमस्कार , मित्रों यह वेब साइट कक्षा-X,XI,XII,B.A.,M.A.और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए है| मेरा मकसद हिन्दी माध्यम से सरल,सटीक सामग्री व विभिन्न विषयों के नोट्स,प्रश्नोत्तर,परीक्षा रणनीति,G.K.,करंट अफेयर्स ,आदि नि:शुल्क आप तक पहुंचाना और तैयारी में मदद करना |

राजनीति विज्ञान आदर्श प्रश्न पत्र 2018 cbse model test paper class 12 political science question sample paper in hindi midium 2018-19




सी.बी.एस.ई. वार्षिक बोर्ड परीक्षा वर्ष 2018-19

राजनीति विज्ञान

टेस्ट प्रश्न पत्र – 1

कक्षा 12

     समय 3 घंटा                                                                                                अंक 100

                                                 

             सामान्य निर्देश :

  1. सभी प्रश्न करना अनिवार्य है |
  2. प्रश्न संख्या 1 से 5 तक प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है , प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए |
  3. प्रश्न संख्या 6 से 10 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है , प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 40 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए |
  4. प्रश्न संख्या 11 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है , प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 100 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए |
  5. प्रश्न संख्या 17 से 21 तक प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है , प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए |
  6. प्रश्न संख्या 22 से 27 तक प्रत्येक प्रश्न 6 अंकों का है , प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए |



   प्रश्न 1 :- नाटो का पूर्ण रूप क्या है ?

   प्रश्न 2 :- CIS का पूर्ण रूप क्या हे ?

   प्रश्न 3 :- वर्चस्व की राजनीति से आप क्या समझते  है ?

   प्रश्न 4 :- आसियान संगठन की स्थापना कब हुई थी ?

   प्रश्न 5 :- अपरोध की नीति से आप क्या समझते है ?

   प्रश्न 6 :- क्योटो प्रोटोकॉल क्या है इसके दो मुख्य बिन्दु बताइये ?

   प्रश्न 7  :- स्वतंत्रता के समय भारत के समक्ष आई दो प्रमुख चुनौतियाँ  बताइये ?

   प्रश्न 8 :- भारतीय जनसंघ की विचारधारा की दो प्रमुख विशेषता बताइये ?

   प्रश्न 9 :- हरित क्रांति के दो लाभ बताइए ?

  प्रश्न 10 :- शीट युद्ध किन दो विचारधाराओं के मध्य हुआ था और क्यों हुआ ?

  प्रश्न 11 :- महाशक्तियाँ छोटे देशों को अपने गुट में क्यों शामिल करती है, कोई चार कारण                                 बताइये ?

 प्रश्न 12 :- शॉक थेरेपी के किन्हीं चार परिणामों पर प्रकाश डालिए ?

 प्रश्न 13 :- आसियान शैली क्या है ? इस संगठन के दो मुख्य उद्देश्य बताइये |

 प्रश्न 14 :- भारत – पाक सम्बन्धों में खटास के लिए कोई चार जिम्मेदार कारक बताइए ?

 प्रश्न 15 :- संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य सिद्धांतों पर प्रकाश डालिए ?

 प्रश्न 16 :- सुरक्षा से आप क्या समझते है ? भारत की सुरक्षा संबंधी रणनीति के किन्हीं चार घटकों                          का उल्लेख कीजिए |

प्रश्न 17 :- नीचे दिए गए कार्टून को ध्यान से देखिए और निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -


google




 प्रश्न 2 :- सार्क क्षेत्रीय संगठन की स्थापना कब हुई थी ?    1

 प्रश्न 3 :- सार्क संगठन का मुख्य उद्देश्य क्या है ?            2

 प्रश्न 4 :- वर्तमान में सार्क संगठन की क्या स्थिति है ?  2

प्रश्न 18 :- नीचे दिए गए कार्टून को ध्यान से देखिए और निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

 
google

प्रश्न 1 :- उपरोक्त कार्टून में किस तरह की समस्याएँ दिखाई गई है ?    1

प्रश्न 2 :- आज वैश्विक रूप से हम सभी के समक्ष कौनसी चुनौतियाँ है ?   2

प्रश्न 3 :- उपरोक्त चुनौतियों का समाधान कैसे हो सकता है ?   2

 प्रश्न 19 :- निम्नलिखित अवतरण को पढिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

 धरती के परिस्थितीकी तंत्र की अखंडता और गुणवक्ता की बहाली ,सुरक्षा के लिए विभिन्न देश विश्व –बंधुत्व की भावना से आपस में सहयोग करेंगे | पर्यावरण के विश्वव्यापी अपक्षय में विभिन्न राज्यों का योगदान अलग अलग है  इसे देखते हुए विभिन्न राज्यों की साझी परंतु अलग अलग ज़िम्मेदारी होगी | विकसित देशों के समाजों का वैश्वीक पर्यावरण पर दबाव ज्यादा है और इन देशों के पास विपुल प्रौधोगिकी एवं वित्तीय संसाधन है | इसे देखते हुए टिकाऊ विकास के अंतर्राष्ट्रीय प्रयास में विकसित देश अपनी खास ज़िम्मेदारी स्वीकार करते है |
  1.  उपरोक्त बातें कब और कहाँ कही गई थी ?    1
  2.  “साझा परंतु अलग अलग ज़िम्मेदारी “ का क्या मतलब है ?    2
  3.  टिकाऊ विकास से आप क्या समझते है ?    2

 प्रश्न 20 :- निम्नलिखित अवतरण को पढिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

 उत्तर की विशाल हिमालय पर्वत –शृखंला, दक्षिण का हिंद महासागर , पश्चिम का अरब सागर , और पूरब की बंगाल की खाड़ी के इलाकों की प्राकृतिक विशिष्टता अपने आप में अनूठी है | यह भौगोलिक विशिष्टता ही इस क्षेत्र के भाषायी ,सामाजिक,और सांस्कृतिक अनूठेपन की लिए जिम्मेदार है | इस क्षेत्र की चर्चा में जब तब अफगानिस्तान और म्यांमार को भी शामिल किया जाता है | लेकिन चीन इसका सदस्य देश नहीं नहीं है,जबकि चीन भी इस क्षेत्र का प्रमुख देश है |
  1.  उपरोक्त अवतरण में किस क्षेत्र की चर्चा हो रही है ?    1
  2.  इस क्षेत्र में कौन कौन से देश शामिल है ?    2
  3. इस क्षेत्र की राजनीतिक समानताओं को बताइये ?     2

प्रश्न 21 :- निम्नलिखित अवतरण को पढिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

 राजनीति की कहानी शक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है | किसी भी आम आदमी की तरह हर समूह भी ताकत पाना और कायम रखना चाहता है | विश्व राजनीति में भी विभिन्न देश या देशों के समूह ताकत पाने औए उसे बनाए रखने की लगातार कोशिश करते है | यह ताकत सैन्य शक्ति, आर्थिक शक्ति या राजनीतिक प्रभुत्व तथा सांस्कृतिक शक्ति के रूप में भी हो सकती है | इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में ताकत को वर्चस्व के रूप में जाना जाता है |
  1.  वर्चस्व की नीति से आप क्या समझते है ?   2
  2. अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में किस देश के वर्चस्व की बात हो रही है ?      1
  3.  ढांचागत और सांस्कृतिक वर्चस्व की नीति क्या है ?     2

 प्रश्न 22 :- वर्तमान संदर्भ में भारत अमरीकी सम्बन्धों पर विस्तार से प्रकाश डालिए ?

 प्रश्न 23 :- सोवियत संघ के विघटन के परिणामों पर प्रकाश डालिए ?

प्रश्न 24 :- वैश्वीकरण के लिए जिम्मेदार तीन प्रमुख कारकों को समझाते हुए बताइये कि वैश्वीकरण ने कैसे भारत को प्रभावित किया है |

प्रश्न 25 :- स्वतंत्रता के समय भारत के समक्ष आई तीन प्रमुख चुनौतियों का वर्णन कीजिए ?

प्रश्न 26 :- सोशलिस्ट पार्टी और भारतीय जन संघ में अंतर स्पष्ट कीजिए ?

प्रश्न 27 :- हरित क्रांति क्या थी ? इस क्रांति के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालिए ?



Share:

6 comments: