सी.बी.एस.ई. वार्षिक बोर्ड परीक्षा वर्ष 2018-19
राजनीति विज्ञान
टेस्ट प्रश्न पत्र – 1
कक्षा 12
समय 3 घंटा अंक 100
सामान्य निर्देश :
- सभी प्रश्न करना अनिवार्य है |
- प्रश्न संख्या 1 से 5 तक प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है , प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए |
- प्रश्न संख्या 6 से 10 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है , प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 40 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए |
- प्रश्न संख्या 11 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है , प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 100 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए |
- प्रश्न संख्या 17 से 21 तक प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है , प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए |
- प्रश्न संख्या 22 से 27 तक प्रत्येक प्रश्न 6 अंकों का है , प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए |
प्रश्न 1 :- नाटो का पूर्ण रूप क्या है ?
प्रश्न 2 :- CIS का पूर्ण रूप क्या हे ?
प्रश्न 3 :- वर्चस्व की राजनीति से आप क्या समझते है ?
प्रश्न 4 :- आसियान संगठन की स्थापना कब हुई थी ?
प्रश्न 5 :- अपरोध की नीति से आप क्या समझते है ?
प्रश्न 6 :- क्योटो प्रोटोकॉल क्या है इसके दो मुख्य बिन्दु बताइये ?
प्रश्न 7 :- स्वतंत्रता के समय भारत के समक्ष आई दो प्रमुख चुनौतियाँ बताइये ?
प्रश्न 8 :- भारतीय जनसंघ की विचारधारा की दो प्रमुख विशेषता बताइये ?
प्रश्न 9 :- हरित क्रांति के दो लाभ बताइए ?
प्रश्न 10 :- शीट युद्ध किन दो विचारधाराओं के मध्य हुआ था और क्यों हुआ ?
प्रश्न 11 :- महाशक्तियाँ छोटे देशों को अपने गुट में क्यों शामिल करती है, कोई चार कारण बताइये ?
प्रश्न 12 :- शॉक थेरेपी के किन्हीं चार परिणामों पर प्रकाश डालिए ?
प्रश्न 13 :- आसियान शैली क्या है ? इस संगठन के दो मुख्य उद्देश्य बताइये |
प्रश्न 14 :- भारत – पाक सम्बन्धों में खटास के लिए कोई चार जिम्मेदार कारक बताइए ?
प्रश्न 15 :- संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य सिद्धांतों पर प्रकाश डालिए ?
प्रश्न 16 :- सुरक्षा से आप क्या समझते है ? भारत की सुरक्षा संबंधी रणनीति के किन्हीं चार घटकों का उल्लेख कीजिए |
प्रश्न 17 :- नीचे दिए गए कार्टून को ध्यान से देखिए और निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
![]() |
प्रश्न 2 :- सार्क क्षेत्रीय संगठन की स्थापना कब हुई थी ? 1
प्रश्न 3 :- सार्क संगठन का मुख्य उद्देश्य क्या है ? 2
प्रश्न 4 :- वर्तमान में सार्क संगठन की क्या स्थिति है ? 2
प्रश्न 18 :- नीचे दिए गए कार्टून को ध्यान से देखिए और निम्न लिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
प्रश्न 1 :- उपरोक्त कार्टून में किस तरह की समस्याएँ दिखाई गई है ? 1
प्रश्न 2 :- आज वैश्विक रूप से हम सभी के समक्ष कौनसी चुनौतियाँ है ? 2
प्रश्न 3 :- उपरोक्त चुनौतियों का समाधान कैसे हो सकता है ? 2
प्रश्न 19 :- निम्नलिखित अवतरण को पढिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
धरती के परिस्थितीकी तंत्र की अखंडता और गुणवक्ता की बहाली ,सुरक्षा के लिए विभिन्न देश विश्व –बंधुत्व की भावना से आपस में सहयोग करेंगे | पर्यावरण के विश्वव्यापी अपक्षय में विभिन्न राज्यों का योगदान अलग अलग है इसे देखते हुए विभिन्न राज्यों की साझी परंतु अलग अलग ज़िम्मेदारी होगी | विकसित देशों के समाजों का वैश्वीक पर्यावरण पर दबाव ज्यादा है और इन देशों के पास विपुल प्रौधोगिकी एवं वित्तीय संसाधन है | इसे देखते हुए टिकाऊ विकास के अंतर्राष्ट्रीय प्रयास में विकसित देश अपनी खास ज़िम्मेदारी स्वीकार करते है |
- उपरोक्त बातें कब और कहाँ कही गई थी ? 1
- “साझा परंतु अलग अलग ज़िम्मेदारी “ का क्या मतलब है ? 2
- टिकाऊ विकास से आप क्या समझते है ? 2
प्रश्न 20 :- निम्नलिखित अवतरण को पढिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
उत्तर की विशाल हिमालय पर्वत –शृखंला, दक्षिण का हिंद महासागर , पश्चिम का अरब सागर , और पूरब की बंगाल की खाड़ी के इलाकों की प्राकृतिक विशिष्टता अपने आप में अनूठी है | यह भौगोलिक विशिष्टता ही इस क्षेत्र के भाषायी ,सामाजिक,और सांस्कृतिक अनूठेपन की लिए जिम्मेदार है | इस क्षेत्र की चर्चा में जब तब अफगानिस्तान और म्यांमार को भी शामिल किया जाता है | लेकिन चीन इसका सदस्य देश नहीं नहीं है,जबकि चीन भी इस क्षेत्र का प्रमुख देश है |
- उपरोक्त अवतरण में किस क्षेत्र की चर्चा हो रही है ? 1
- इस क्षेत्र में कौन कौन से देश शामिल है ? 2
- इस क्षेत्र की राजनीतिक समानताओं को बताइये ? 2
प्रश्न 21 :- निम्नलिखित अवतरण को पढिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
राजनीति की कहानी शक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है | किसी भी आम आदमी की तरह हर समूह भी ताकत पाना और कायम रखना चाहता है | विश्व राजनीति में भी विभिन्न देश या देशों के समूह ताकत पाने औए उसे बनाए रखने की लगातार कोशिश करते है | यह ताकत सैन्य शक्ति, आर्थिक शक्ति या राजनीतिक प्रभुत्व तथा सांस्कृतिक शक्ति के रूप में भी हो सकती है | इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में ताकत को वर्चस्व के रूप में जाना जाता है |
- वर्चस्व की नीति से आप क्या समझते है ? 2
- अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में किस देश के वर्चस्व की बात हो रही है ? 1
- ढांचागत और सांस्कृतिक वर्चस्व की नीति क्या है ? 2
प्रश्न 22 :- वर्तमान संदर्भ में भारत अमरीकी सम्बन्धों पर विस्तार से प्रकाश डालिए ?
प्रश्न 23 :- सोवियत संघ के विघटन के परिणामों पर प्रकाश डालिए ?
प्रश्न 24 :- वैश्वीकरण के लिए जिम्मेदार तीन प्रमुख कारकों को समझाते हुए बताइये कि वैश्वीकरण ने कैसे भारत को प्रभावित किया है |
प्रश्न 25 :- स्वतंत्रता के समय भारत के समक्ष आई तीन प्रमुख चुनौतियों का वर्णन कीजिए ?
प्रश्न 26 :- सोशलिस्ट पार्टी और भारतीय जन संघ में अंतर स्पष्ट कीजिए ?
प्रश्न 27 :- हरित क्रांति क्या थी ? इस क्रांति के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालिए ?
Excellent... question model paper
ReplyDeleteIt is good for us sir
ReplyDeletethanks
Deleteथैंक्स
DeleteIt will help to prepare our exams
ReplyDeleteधन्यवाद
ReplyDelete