सभी मित्रों को नमस्कार , मित्रों यह वेब साइट कक्षा-X,XI,XII,B.A.,M.A.और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए है| मेरा मकसद हिन्दी माध्यम से सरल,सटीक सामग्री व विभिन्न विषयों के नोट्स,प्रश्नोत्तर,परीक्षा रणनीति,G.K.,करंट अफेयर्स ,आदि नि:शुल्क आप तक पहुंचाना और तैयारी में मदद करना |

NCERT Books Solutions for राजनीति विज्ञान - भारतीय संसद से संबन्धित परीक्षा उपयोगी सरल व सटीक महत्वपूर्ण सामग्री

                                                 भारतीय संसद : एक अध्ययन 



                                                                      google


  • भारतीय संघ की सर्वोच्च विधायिका को भारतीय संसद के नाम से जाना जाता हे जो -राष्ट्रपति,लोक सभा,राज्यसभा से मिलकर बनती है |
  • भारतीय संसद के संबंध में संविधान के भाग 5 के अध्याय 2 में अनुच्छेद 79 से 122 अनुच्छेद तक वर्णन किया गया है |
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 79 के अनुसार संघ के लिए एक संसद होगी ,जो राष्ट्रपति , लोक सभा , राज्य सभा से मिलकर बनेगी |
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 52 के अनुसार - भारत का एक राष्ट्रपति होगा |
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 53 के अनुसार – संघ की कार्यपालिका शक्तियाँ राष्ट्रपति में निहित होगी और वह अपनी अपनी शक्तियों का प्रयोग स्वयं या अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से करेगा |
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 58 में राष्ट्रपति की योग्यता के बारे में वर्णन किया गया है |
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 54 व 55 में राष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल और निर्वाचन रीति का वर्णन किया गया है |
  • राष्ट्रपति के निर्वाचन मण्डल में भारतीय संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते है |
  • सर्वप्रथम राष्ट्रपति के पद पर रहते डॉ. जाकिर हुसैन की मृत्यु हुई थी (3-5-1969) | इनकी मृत्यु के बाद इस पर उपराष्ट्रपति वी वी गिरि कार्यवाहक राष्ट्रपति बने थे |
  • दूसरी बार राष्ट्रपति पद पर रहते हुए फखरुद्दीन अली अहमद (11 फरवरी 1977) की मृत्यु हुई थी |  इस समय बी डी जत्ती ( उपराष्ट्रपति ) को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था |
  • राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की अनुपस्थिति में “एम हिदायतुल्ला” ( उपराष्ट्रपति ) 6 अक्टूबर 1982 से 31 अक्टूबर 1982 तक राष्ट्रपति का कार्यभार सँभाला था |
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश एम हिदायतुल्ला ने भी 20जुलाई 1969 से 24 अगस्त 1969 तक राष्ट्रपति के कार्यों का निर्वाह कर चुके है |
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 61 के तहत राष्ट्रपति पर “ संविधान का अतिक्रमण “ करने के आधार पर महाभियोग लगाया जा सकता है |
  • भारतीय संसद के तीसरे अंग के रूप में 1977 में राष्ट्रपति के पद पर 'नीलम संजीव रेड्डी' निर्विरोध चुने गये थे |
  • भारतीय संसद के दूसरे सदन 3 अप्रैल 1952 को सर्वप्रथम काउंसिल ऑफ स्टेट्स ( राज्य सभा ) का गठन किया गया था |
  • भारतीय संसद के दूसरे सदन राज्य सभा की पहली बैठक 13 मई 1952 को हुई थी |
  • अगस्त 1954 को सर्वप्रथम काउंसिल ऑफ स्टेट्स के स्थान पर ( राज्य सभा ) कहा जाने लगा था |
  • राज्य सभा में अधिकतम संख्या 250 निश्चित की गई है | जिसमें 238 सदस्य चुनकर आएंगे और 12 सदस्यों का मनोनयन राष्ट्रपति द्वारा किया जायेगा | ये 12 व्यक्ति कला, साहित्य , विज्ञान ,खेल या फिर समाज सेवा से संबन्धित होंगे|
  • भारतीय संसद के दूसरे सदन राज्य सभा में मनोनीत 12 व्यक्ति राष्ट्रपति के निर्वाचन में भाग नहीं ले सकते लेकिन राष्ट्रपति के महाभियोग प्रक्रिया में भाग ले सकते है |
  • वर्तमान में राज्य सभा में 245 सदस्य है जिसमे 233 राज्यों व संघ राज्यों से तथा 12 मनोनीत सदस्य |
  • राज्य सभा में दो केंद्र शासित राज्यों से प्रतिनिधि आते है , जिसमे दिल्ली से 3 और पांडिचेरी से 1 सदस्य |
  • राज्य सभा को उच्च सदन कहा जाता है अर्थात राज्यों का सदन | यह सदन कभी भी विघटित नहीं होता है | किन्तु इसके 1/3 सदस्य हर दूसरे वर्ष सेवानिवृत हो जाते है | इस प्रकार राज्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष होता है |
  • भारत का उपराष्ट्रपति ही राज्य सभा का पदेन सभापति होता है |
  • प्रथम लोक सभा का गठन 17 अप्रैल 1952 को हुआ था | और पहली बैठक 13 मई 1952 को हुई थी |
  • लोक सभा को लोकप्रिय सदन या निम्न सदन या जनता का सदन के नाम से जाना जाता है | इनका चुनाव प्रत्यक्ष निर्वाचन रीति से होता है, जो की जनता के प्रति सीधे उत्तरदायी होते है |
  • भारत के मूल संविधान में लोक सभा सदस्यों की संख्या 500 निर्धारित की गई थी , लेकिन 31 वें संविधान संशोधन 1974 द्वारा लोक सभा की अधिकतम संख्या 552 निर्धारित की गई है | इसमे 530 सदस्य राज्यों से और 20सदस्य संघ राज्य क्षेत्रों से तथा 2 आंग्ल भारतीय राष्ट्रपति द्वारा नामित किए जा सकते है |
  • वर्तमान में भारतीय संसद के प्रथम सदन लोक सभा में 545 सदस्य है | जिसमे 530 राज्यों से और 13 सदस्य संघ राज्यों से तथा 2 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा आंग्ल भारतीय मनोनीत किए गए है |
  • भारतीय संसद में 7 केंद्र शासित प्रेदेशों से 13 व्यक्तियों का चुनाव लोक सभा में हुआ है , उनमे से दिल्ली से 7 सांसद, और बाकी केंद्र शासित प्रदेशों से 1-1 सांसद चुने जाते है |
  • 91 वां संविधान संशोधन 2001 के अनुसार 2026 तक लोक सभा की सदस्य संख्या 545 ही रहेगी |
  • भारतीय संसद के पहले सदन लोक सभा का कार्यकाल 5 वर्ष होता है लेकिन प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा 5 वर्ष पूर्व भी किया जा सकता है |
  • भारतीय संसद के लोकसभा में 1952 से 2014 तक 16 आम चुनाव हो चुके है | 
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 99 के अनुसार संविशन की तीसरी अनुसूची के तहत शपथ लेनी पड़ती है |
  • यदि किसी विधेयक को लेकर गतिरोध उत्पन्न हो जाता है तो दोनों सदनों की संयुक्त बैठक राष्ट्रपति बुला सकता है | और इस बैठक की अध्यक्षता लोक सभा अध्यक्ष करता है |
  • भारतीय संसद का पहला संयुक्त अधिवेशन “दहेज प्रतिबंध विधेयक ,1959” था , 6-9 मई 1961 को पारित हुआ था | इस विधेयक के पक्ष में 192 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 230 वोट पड़े थे |
  • ऐसे विधेयक जो मंत्रिपरिषद के सदस्यों के अतिरिक्त भारतीय संसद के किसी भी  सदन से किसी भी सदस्य द्वारा पेश किया जा सकता है उसे गैर सरकारी विधेयक कहा जाता है |
  • भारतीय संसद में धन विधेयक केवल लोक सभा में ही पेश किया जा सकता है | राज्य सभा धन विधेयक को अपने पास 14 दिन से ज्यादा नहीं रोक सकती और यदि रोकती है तो उस विधेयक को पास माना जाता है |
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 110 में धन विधेयक के बारे में वर्णन किया गया है | कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका निर्णय करने की शक्ति लोक सभा अध्यक्ष को होती है |
  • प्रसिद्ध पुस्तक “द इंडियन पॉलिटिक्स सिस्टम " के लेखक नार्मन डी पामर है |



Share:

1 comment: