सभी मित्रों को नमस्कार , मित्रों यह वेब साइट कक्षा-X,XI,XII,B.A.,M.A.और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए है| मेरा मकसद हिन्दी माध्यम से सरल,सटीक सामग्री व विभिन्न विषयों के नोट्स,प्रश्नोत्तर,परीक्षा रणनीति,G.K.,करंट अफेयर्स ,आदि नि:शुल्क आप तक पहुंचाना और तैयारी में मदद करना |

NCERT BOOKS SOLUTIONS FOR राजनीति विज्ञान कक्षा -12 शीतयुद्ध का दौर परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तर ,नोट्स



शीतयुद्ध का दौर :- महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर


प्रश्न 1 :- शीत युद्ध का प्रारम्भ कब हुआ था ?

उत्तर :- शीत युद्ध का प्रारम्भ दूसरे युद्ध की समाप्ती के बाद शुरू हुआ था

प्रश्न 2 :- शीत युद्ध किस किस के मध्य हुआ था ?

उत्तर :- शीत युद्ध भूतपूर्व सोवियत संघ और अमरीका के मध्य हुआ था |

प्रश्न 3 :- शीत युद्ध कब से कब तक चला था ?

उत्तर :- शीत युद्ध 1945 से 1991 तक (भूतपूर्व सोवियत संघ के विघटन तक ) चला था |

प्रश्न 4 :- नाटो ( NATO ) का विस्तृत रूप क्या है | इसे किस नाम से जाना जाता है तथा इसकी स्थापना कब की गई थी ?

उत्तर :- नाटो का पूर्ण रूप “ उत्तर अटलांटिक संधि संगठन” तथा  इसे 'पश्चिमी गठबंधन' के नाम से भी जाना जाता है और इसकी स्थापना 1949 में की गई थी |

प्रश्न 5 :- सीटो ( SEATO ) का विस्तृत रूप क्या है ?

उत्तर :- सीटो ( SEATO ) का विस्तृत रूप दक्षिण पूर्व एशियाई संधि संगठन" है |

प्रश्न 6 :- नाटो का मुक़ाबला करने के लिए किस संगठन की स्थापना की गई थी | और कब की गई थी ?

उत्तर :- नाटो का मुक़ाबला करने के लिए  “वारसा संधि “ इसे पूर्वी गठबंधन के नाम से भी जाना जाता है ( भूतपूर्व सोवियत संघ द्वारा ) संगठन की स्थापना की गई थी | इसकी स्थापना 1955 में गई थी |

प्रश्न 7 :- क्यूबा संकट क्या था ?

उत्तर :- क्यूबा संकट ( 1962 ) भूतपूर्व सोवियत संघ द्वारा अमरीका के निकट द्वीपय देश क्यूबा पर मिसाइले व सैनिक अड्डे  तैनाती के कारण विश्व युद्ध हो सकता था |

प्रश्न 8 :- क्यूबा संकट के दौरान दोनों राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर :- क्यूबा संकट ( 1962 ) के दौरान दोनों राष्ट्रो के राष्ट्राध्यक्ष –अमरीका जॉन एफ केनेडी और भूतपूर्व सोवियत संघ के ख्रुश्चेव था |
प्रश्न 9 :- दूसरे विश्व युद्ध के समय मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्रों में कौनसे देश थे ?

उत्तर :- दूसरा विश्व युद्ध ( 1945-1991 ) में मित्र राष्ट्रो में – अमरीका,ब्रिटेन,फ्रांस,सोवियत संघ,चीन था , जबकि धुरी राष्ट्रों में जर्मनी, जापान, इटली थे |

प्रश्न 10 :- गुटनिरपेक्ष आंदोलन के प्रणेता कौन थे ?

उत्तर :- गुटनिरपेक्ष आंदोलन के प्रणेता भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू , मिश्र के नासिर , युगोस्लाविया के जोसेफ ब्रांज टीटो , इंडोनेशिया के सुकर्णों , और घाना के वामे एनक्रूमा थे |

प्रश्न 11 :- बगदाद समझौता कब हुआ था और यह किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर :-  बगदाद समझौता 1955 में हुआ था और इसे “सेंटो” (CENTO) के नाम से जाना जाता है |

प्रश्न 12 :- ट्रूमैन सिद्धान्त क्या है ?

उत्तर :-   ट्रूमैन सिद्धान्त (1947) साम्यवादी नीतियों को रोकने के लिए अमरीकी राष्ट्रपति ट्रूमैन का  सिद्धान्त ताकी सोवियत प्रणाली को पंगु बनाया जा सके |

प्रश्न 13 :- मार्शल योजना क्या है ?

उत्तर :-   मार्शल योजना (1947-52) पश्चिमी यूरोप का पुनर्निर्माण हेतु योजना चलाना ताकि इस गठबंधन को तोड़ा जा सके |
प्रश्न 14 :- गुटनिरपेक्ष आंदोलन क्या है ?

उत्तर :-   गुटनिरपेक्ष आंदोलन एशिया,अफ्रीका,और लैटिन अमरीकी नव-स्वतंत्र देशों का संगठन जो ना तो अमरीकी खेमे और ना ही सोवियत खेमों में शामिल ना होकर अपनी स्वतंत्र नीति को अपनाने के पक्षधर है |

प्रश्न 15 :- अमरीका द्वारा जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों का गुप्त नाम क्या था ?

उत्तर :-   अमरीका द्वारा जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों का गुप्त नाम “लिटिल ब्वॉय “ और “फैटमैन” रखा गया था |

प्रश्न 16 :- बर्लिन की दीवार कब खड़ी की गई थी ?

उत्तर :-  बर्लिन की दीवार 1961 में खड़ी की गई थी |

प्रश्न 17 :- बर्लिन की दीवार कब गिराई गई थी ?

उत्तर :-  बर्लिन की दीवार 1989 में गिराई गई थी |

प्रश्न 18 :- “नव अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था” की अवधारणा का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर :- “नव अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था” की अवधारणा का जन्म 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ के व्यापार और विकास से संबन्धित सम्मेलन –अंकटाड में हुआ था |

प्रश्न 19 :- परमाणु अप्रसार संधि (NPT) कब प्रभावी हुई थी ?

उत्तर :- परमाणु अप्रसार संधि (NPT) 5 मार्च 1970 से  प्रभावी हुई थी |

प्रश्न 20 :- सीमित परमाणु परीक्षण संधि (LTBT) कब प्रभावी हुई थी ?

उत्तर :- सीमित परमाणु परीक्षण संधि (LTBT) 10 अक्टूबर,1963 से प्रभावी हुई थी | ( वायुमंडल,बाहरी अन्तरिक्ष ,और पानी के अन्दर परमाणु परीक्षणों पर प्रतिबंध से संबन्धित ) |

प्रश्न 20 :- ABM का पूर्ण रूप क्या है?

उत्तर :-  ABM अर्थात “ एंटी बैलेस्टिक मिसाइल “ संधि | 

प्रश्न 21 :- शीत युद्ध से आपका क्या तात्पर्य है ?


उत्तर :-  शीत युद्ध ऐसा युद्ध जिसमे दो राष्ट्रों के मध्य तनाव,संघर्ष की स्थिति,प्रतिद्धद्धिता रहती है, लेकिन युद्ध की स्थिति न होते हुए भी युद्ध की की आशंका बनी रहती है | ऐसा युद्ध बातचीत,समाचार-पत्र,रेडियो,टीवी , आलोचना,धमकियाँ आदि द्वारा होता है|

प्रश्न 22 :- शीत युद्ध किन दो विचारधाराओं के मध्य हुआ था और क्यों हुआ था ?

उत्तर :-  शीत युद्ध अमरीकी पूंजीवादी विचारधारा और भूतपूर्व सोवियत संघ की समाजवाद ( साम्यवादी ) विचारधाराओं के मध्य हुआ था |  इसका मुख्य कारण -विचारधाराओं का एक-दूसरे के विरुद्ध मानना और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक स्थापित करना था |

प्रश्न 23 :- बड़ी महाशक्तियाँ छोटे देशों से क्यों संबंध रखना चाहती है ?

उत्तर :-  बड़ी महाशक्तियाँ छोटे देशों से संबंध बनाने के निम्न कारण है-(1) महत्वपूर्ण संसाधनों के लिए (2) भू-क्षेत्र प्राप्त करने हेतु (3) सैनिक ठिकाने बनाने के लिए (4) आर्थिक मदद के लिए 



Share:

3 comments: