भारतीय संविधान की अनुसूचियाँ Schedules
of Indian Constitution
भारतीय संविधान को
सम्पूर्ण भारत में 26 जनवरी
1950 को पूर्ण रूप से लागू हो गया था, इस
प्रकार भारतीय मूल संविधान में कुल 8
अनुसूचियाँ थी। वर्तमान भारतीय संविधान
में कुल 12
अनुसूचियाँ है।
प्रश्न 1 :-
भारतीय संविधान की प्रथम अनुसूची किससे संबन्धित है ?
उत्तर :-
भारतीय संविधान की प्रथम अनुसूची भारत के 29 राज्य और 7 संघ शासित प्रदेशों से संबन्धित है |
प्रश्न 2 :-
भारतीय संविधान की दूसरी अनुसूची किससे संबन्धित है ?
उत्तर :-
भारतीय संविधान की दूसरी अनुसूची संवैधानिक पदों के वेतन,भत्ते,पेंशन से संबन्धित है| जैसे - राष्ट्रपति का वेतन , उपराष्ट्रपति का वेतन , लोकसभा के अध्यक्ष आदि का वेतन |
प्रश्न 3 :-
भारतीय संविधान की तीसरी अनुसूची किससे संबन्धित है ?
उत्तर :-
भारतीय संविधान की तीसरी अनुसूची संविधान के प्रमुख पदों को दिलायी जाने वाली शपथ से सम्बंधित है। जैसे- राष्ट्रपति
को शपथ भारत के मुख्य न्यायाधीस दिलाता है।, भारत के मुख्य न्यायाधीस को शपथ राष्ट्रपति दिलाता है।
प्रश्न 4 :-
भारतीय संविधान की चौथी अनुसूची में क्या वर्णित है ?
उत्तर :- भारतीय
संविधान की चौथी अनुसूची राज्यसभा की सीटों के बँटवारे या आवंटन से सम्बधित है। जिसमें राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशो से राज्यसभा में आने वाले प्रतिनिधित्व कर्ताओं या सदस्यों का वर्णन है।
प्रश्न 5 :-
भारतीय संविधान की पाँचवी अनुसूची में क्या वर्णित है ?
उत्तर :- भारतीय
संविधान की पाँचवी अनुसूची SC व ST जातियों प्रशासन और नियंत्रण
क्षेत्रों से
सम्बंधित है।
प्रश्न 6 :-
भारतीय संविधान की छठी अनुसूची में क्या वर्णित है ?
उत्तर :- भारतीय संविधान की
छठी अनुसूची में त्रिपुरा, असम, मेघालय और मिजोरम राज्यों के जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में प्रावधान है।
प्रश्न 7 :-
भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची किससे संबन्धित है ?
उत्तर :- भारतीय
संविधान की सातवीं अनुसूची केन्द्र तथा राज्यों के बीच शक्तियों के विभाजन या बँटवारे से सम्बंधित है। ( संघ
सूची , राज्य सूची , समवृति सूची )
प्रश्न 8 :-
भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में कितनी सूचियाँ है ?
उत्तर :-
भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में तीन सूचियाँ है – संघ सूची ( 97 ) , राज्य सूची ( 62 ), समवृति सूची ( 52 ) और चौथा सूची है – अवशिष्ट विषय –इस पर कानून बनाने का
अधिकार केंद्र सरकार को है |
प्रश्न 9 :-
भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में क्या वर्णित है ?
उत्तर :-
भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में संविधान की भाषाओं से संबंधित है। वर्तमान में आठवीं अनुसूची में कुल 22 भाषाएँ है। परन्तु मूल संविधान में कुल 14 भाषाएँ थी।
प्रश्न 10 :-
भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सिंधी भाषा को कब जोड़ा गया था ?
उत्तर :-
भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सिंधी भाषा को 1967 में 15 वीं भाषा के रूप में
जोड़ा गया था |
प्रश्न 11 :-
भारतीय संविधान की नवीं अनुसूची किससे संबन्धित है ?
उत्तर :-
भारतीय संविधान की नवीं अनुसूची “भूमी सुधार” या
“अधिग्रहण” से संबंधित है। यह अनुसूची सन् 1951 को प्रथम संविधान संशोधन के द्वारा जोड़ी गयी थी।
प्रश्न 12 :-
भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची किससे संबन्धित है ?
उत्तर :- भारतीय संविधान
की दसवीं अनुसूची
“दल-बदल” विरोधी अधिनियम या कानून से संबंधित है। यह अनुसूची सन् 1985 के 52 वें संविधान संशोधन के द्वारा जोड़ी गयी थी। इसमें दल-बदल से संबंधित प्रावधानों का उल्लेख है।
प्रश्न 13 :- भारतीय संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची किससे संबन्धित है ?
उत्तर :- भारतीय संविधान की
ग्यारहवीं अनुसूची में 73वे संवैधानिक संसोधन, 1993 के द्वारा जोड़ी गई है | इसमे पंचायतीराज संस्थाओं को कार्य करने के लिए 29 विषय प्रदान किए गए हैं।
प्रश्न 14 :-
भारतीय संविधान की बाहरवीं अनुसूची किससे संबन्धित है
?
उत्तर :-
भारतीय संविधान की बाहरवीं अनुसूची संविधान में 74वे संवैधानिक संसोधन, 1993 के द्वारा जोडी गई है
|इसमें शहरी क्षेत्र की स्थानीय स्वशासन संस्थाओं (नगरपालिका) को कार्य करने के लिए 18 विषय प्रदान किए गए हैं।
Super exam matter
ReplyDeleteSuperb way to teach studentss
ReplyDeleteथैंक्स
DeleteVery helpful martirals
ReplyDeletethanks
Deleteधन्यवाद
Delete