सभी मित्रों को नमस्कार , मित्रों यह वेब साइट कक्षा-X,XI,XII,B.A.,M.A.और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए है| मेरा मकसद हिन्दी माध्यम से सरल,सटीक सामग्री व विभिन्न विषयों के नोट्स,प्रश्नोत्तर,परीक्षा रणनीति,G.K.,करंट अफेयर्स ,आदि नि:शुल्क आप तक पहुंचाना और तैयारी में मदद करना |

NCERT Books Solutions for राजनीति विज्ञान - लोकसभा और राज्यसभा में तुलनात्मक अंतर और आपसी संबंधों का परीक्षा उपयोगी विश्लेषण


लोक सभा और राज्यसभा में अंतर



भारतीय संसद के तीन अंगों से मिलकर  बनती है| राष्ट्रपति , लोकसभा , और राज्य सभा | लोक सभा को “निम्न सदन” या आम जनता का सदनया संसद के “निचले सदन” के रूप में जाना जाता है और राज्यसभा जिसे राज्यों का परिषद्या संसद के “ऊपरी सदन” के रूप में जाना जाता है| लोकसभा वास्तविक कार्यकारी है जो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में शासन चलाता है| संसद के दो सदन इस बात का को दर्शाता है की हमारी शासन प्रणाली विकास के पथ पर अग्रसर रहे और तानाशाही से बचा जा सके |
क्रम.सं.
लोकसभा
राज्य सभा
01
लोकसभा के  सदस्य आम जनता द्वारा वयस्क मतदान की प्रक्रिया (18 वर्ष की आयु के )के तहत चुने जाते हैं|
राज्य सभा के सदस्य राज्य विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं|
02
लोक सभा का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है|यधपी 5 वर्ष पूर्व भी लोकसभा को भंग किया जा सकता है |
राज्य सभा  एक स्थायी सदन है, जिसके एक-तिहाई सदस्य प्रत्येक दो साल बाद रिटायर हो जाते हैं|इस प्रकार प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष होता है |
03
लोकसभा में अधिकतम सदस्य संख्या 552 होती है |
राज्य सभा में अधिकतम सदस्य संख्या 250 हो सकती है |
04
धन विधेयक को केवल लोकसभा में ही पेश किया जा सकता है।
धन विधेयक के संबंध में राज्यसभा को अधिक शक्तियां प्राप्त नहीं है|
05
केन्द्रीय मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होती है|
केन्द्रीय मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से राज्यसभा के प्रति उत्तरदायी नहीं होती है|
06
लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा के बैठकों की अध्यक्षता करते हैं|
उप-राष्ट्रपति राज्यसभा की बैठकों की अध्यक्षता करते हैं
07
लोसभा को निचला सदन या आम जनता का सदन कहा जाता है|
राज्य सभा को ऊपरी सदन या राज्यों का सदन” कहा जाता है|
08
यदि कैबिनेट मंत्री द्वारा प्रस्तुत कोई विधेयक इस सदन में पारित नहीं हो पाता है, तो पूरी कैबिनेट को इस्तीफा देना पड़ता है।
यदि कैबिनेट मंत्री द्वारा प्रस्तुत कोई विधेयक इस सदन में पारित नहीं हो पाता है, तो पूरी कैबिनेट को इस्तीफा नहीं देना पड़ता है।
09
लोकसभा में भारत के राष्ट्रपति द्वारा 2 आंग्ल-भारतीय समुदाय के  सदस्यों को मनोनीत कर सकते हैं।
राज्य सभा में भारत के राष्ट्रपति  12 सदस्यों को मनोनीत कर सकते हैं|जो की कला, शिक्षा, समाजसेवा एवं खेल जैसे क्षेत्रों से संबंधित होते है |
10
लोकसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु-सीमा 25 वर्ष है|
राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु-सीमा 30 वर्ष है|
11
लोकसभा में वर्तमान में 545 सदस्य है |
राज्य सभा में वर्तमान में 245 -1 सदस्य है |( अभी बिहार से एक सीट खाली है )
12
लोकसभा में राज्यों से 530 सदस्य आते है जबकि संघ शासित प्रदेशों से 20 सीटें है | और 2 सीट आंग्ल भारतीयो के लिए है
राज्य सभा में केंद्र शासित प्रदेशों से 4 सीटें है ( दिल्ली से 3 सीट और पांडिचेरी से एक सीट )
13
वर्तमान में केंद्र शासित प्रदेशों से लोकसभा में 13 सांसद चुनकर आते है |
राज्य सभा में केंद्र शासित प्रदेशों से 4 सांसद चुनकर आते है |
14
वर्तमान में लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन है |वर्तमान में  राज्य सभा के सभापति वेंकया नायडू है |
लोक सभा और राज्यसभा में समानता

·        राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में लोकसभा और राज्य सभा के सदस्य समान रूप से भाग लेते हैं.
·        राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने का अधिकार भी दोनों ही सदनों को है| एक सदन अभियोग लगाता है और दूसरा उसकी जांच करता है|
·        सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों व महालेखा परीक्षक और मुख्य चुनाव आयुक्त को पदच्युत करने के लिए दोनों सदनों की स्वीकृति आवश्यक है|
·        राष्ट्रपति द्वारा की गई संकटकालीन उद्घोषणा की स्वीकृति संसद के दोनों सदनों से होना आवश्यक है|




Share:

2 comments:

  1. Replies
    1. आपका बहुत बहुत धन्यवाद ....आपके लिए यह सामग्री उपयोगी साबित हो

      Delete